देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड, सुभाष चौक, राघव नगर और जलकल रोड सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। राघव नगर और जलकल रोड पर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ई-चालान काटे गए। अभियान के दौरान कुल 68 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा तीन वाहनों को सीज किया गया।