फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चेकिंग के दौरान ऑटो का काटा 29 हजार का चालान

Fri, 24 Jan 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। बाईपास मार्ग के सामने परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चला वाहनों के कागजात चेक किया गया। इस दौरान एक चालक ऑटो का फिटनेस सर्टिफिकेट व इन्श्योरेंस का पेपर नहीं दिखा सका। इस पर विभाग ने वाहन को सीज कर 29,500 का ऑनलाइन चालान काट दिया। ऑटो को थाने में सुपुर्द कर दिया। चालान की रसीद देख चालक सन्न रह गया। देवरिया कोतवाली क्षेत्र के परसिया अहीर निवासी गणेश कुमार गोंड ऑटो चला परिवार का भरण पोषण करता है। बृहस्पतिवार को रुई लेकर लार आ रहा था। इसी बीच अभियान के तहत आजमगढ़ परिवहन विभाग की टीम ने रोक लिया। गाड़ी का इंश्योरेंस और फिटनेस पेपर दिखाने को कहा तो नहीं दिखा सका। जांच के दौरान अन्य खामियां भी सामने आईं। इस पर टीम ने वाहन का चालान कर दिया। बड़ी रकम का रशीद देख चालक सन्न रह गया। देवरिया एआरटीओ कार्यालय पहुंचा तो कर्मचारियों ने आजमगढ़ एआरटीओ कार्यालय में फाइन जमा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें