फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तार बदलने को लेकर 350 गांवों की आपूर्ति 11 घंटे ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। कसया से आने वाली 33केवीए मेन लाइन के तार बदलने को लेकर तरकुलवा बिजली घर से जुड़े 350 गांवों की आपूर्ति बृहस्पतिवार को 11 घंटे ठप रही। इस दौरान करीब दस लाख की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को भी इलाके में पूरे दिन आपूर्ति नहीं रही। सायं सात बजे जब आपूर्ति आई तो लोगों ने राहत महसूस की।
तरकुलवा सबस्टेशन की मेन आपूर्ति कुशीनगर के कसया पॉवर हाउस से आती है़। मेन लाइन के के तार व खंभे काफी जर्जर थे, जिससे अक्सर ब्रेकडाउन और फॉल्ट होता रहता था। इसके चलते क्षेत्रीय उपभोक्ताओं और उपकेंद्र पर तैनात बिजलीकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बिजली निगम ने 33 केवीए मेन लाइन के जर्जर तार और खंभों को बदलने की कवायद शुरु कर दी है़। जिससे बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तरकुलवा उपकेंद्र की आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों के इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए। टंकियों में पानी खत्म हो गए और अधिकांश लोगों में मोबाइल स्विच ऑफ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बों के व्यवसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित रहे। लोगों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी। जेई संदीप कुमार ने बताया कि मेन लाइन के जर्जर तार बदले जा रहे हैं, जिससे दिन में 8 बजे से रात्रि लगभग 7 बजे तक आपूर्ति बाधित करनी पड़ रही है। काम तेजी से हो रहा है़, कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें