भाटपाररानी। क्षेत्र के एक प्रसूता का प्रसव पीड़ा के दौरान मंगलवार को एम्बुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने प्रसूता और बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी में भर्ती किया। जहां डॉक्टरों की देख रेख में इलाज किया गया। क्षेत्र के टिकमपार निवासी सब्बीर की पत्नी सेहाना खातून (28) को रविवार की रात प्रसव पीड़ा हुआ। परिजन 102 एम्बुलेंस को सूचना दिए। सूचना पाकर ईएमटी कृष्ण कुमार गुप्ता व चालक फूलचंद वर्मा एम्बुलेंस लेकर तत्काल प्रसूता के घर पहुंचे। एम्बुलेंस कर्मी प्रसूता को लेकर अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में प्रसूता का प्रसव पीड़ा तेज हो गयी। एम्बुलेंस कर्मियों ने रास्ते में सड़क के किनारे सुरक्षित जगह पर एम्बुलेंस रोक कर सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के दौरान महिला ने तीसरी संतान के रूप में लड़की को जन्म दिया है। संवाद