फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफार्मर में खराबी व केबल जलने से मेडिकल कॉलेज में पांच घंटे ठप रही जांच, मरीज हुए परेशान

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एक्स रे के लिए खडे लोग।संवाद
विज्ञापन
बिजली न रहने से सीटी स्कैन, एक्स-रे, पैथाॅलाजी जांच रही बाधित
विज्ञापन

कतार में घंटों रहना पड़ा खड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे ट्रांसफाॅर्मर और केबल जलने से बृहस्पतिवार को करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण सीटी स्कैन, एक्स-रे, पैथालाजी जांच बाधित रही। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद गड़बड़ी दूर होने पर मरीजों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सुबह तीमारदार मरीजों को लेकर पहुंचने लगे। आठ बजे के बाद पर्ची लेने के बाद लोग डॉक्टर के पास पहुंचने लगे। इसके बाद मरीज जांच के लिए विभिन्न स्थानों पर पहुंचे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई और बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे कुछ देर के लिए ओपीडी सहित वार्डों में अंधेरा छा गया, लेकिन जनरेटर से आपूर्ति शुरू की गई। उधर ब्लड जांच के लिए रजिस्ट्रेशन, सेंट्रल पैथालाजी, एक्स- रे, सीटी स्कैन जांच ठप हो गई। ब्लड सैंपल के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रिपोर्ट लेने के लिए भी लंबी लाइन लग गई। वहीं अन्य जांच केंद्र पर मरीजों व तीमारदार बारी का इंतजार करने लगे। देर तक लाइन खड़े लोग हो-हल्ला करने लगे। कर्मचारियों मना करने पर उनसे उलझ गए। करीब ढाई घंटे बाद बिजली आई। इसके बाद कार्य शुरू हुआ। कर्मचारी जल्दी-जल्दी काम निपटा रहे थे कि करीब 12.30 बजे केबल जलने से फिर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तब तक हर जगह जांच के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग गई थी। घंटों खड़ा रहने के बाद थक कर कुछ लोग बिना जांच कराए लौट गए। दोपहर बाद करीब ढाई बजे बिजली आने के बाद मरीजों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद मरीजों की जांच हुई। डिजिटल एक्स-रे कक्ष में करीब 130 एक्स-रे हुआ। जबकि बीस लोगों का सीटी स्कैन हुआ वहीं 245 लोगों के ब्लड जांच के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मिनट अंधेरे में रहा पीआईसीयू
देवरिया। मेडिकल काॅलेज में बिजली आपूर्ति दोबारा करीब 12.30 बजे ठप होने पर पीआईसीयू में अंधेरा छा गया। जनरेटर अचानक बंद हो गया। इससे मरीजों के साथ तीमारदार परेशान हो गए। बच्चों के रोने लगे। डॉक्टर और कर्मचारी उनके पास पहुंच गए । इसके बाद आनन-फानन में करीब 22 मिनट बाद फिर बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

ट्रांसफाॅर्मर में गड़बड़ी व केबल जलने से बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए बाधित रही। जिसे ठीक कर लिया गया है।
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें