फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विद्युत फॉल्ट से मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित, परेशान रहे मरीज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी विभाग में बिजली नही होने के कारण परेशान दिखे मरीज व तिमारदार।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
विद्युत फॉल्ट से मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित, परेशान रहे मरीज
विज्ञापन

पैथोलॉजी तथा एक्स-रे जांच के लिए देर तक करना पड़ा इंतजार, वैकल्पिक व्यवस्था से डेढ़ घंटे बाद शुरू हुई आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में विद्युत फॉल्ट होने के कारण बृहस्पतिवार को तकरीबन डेढ़ घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। पैथोलॉजी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन व रिपोर्ट तथा एक्स-रे विभाग में कार्य ठप रहा। वहीं, बिजली के आने-जाने से ओपीडी व अन्य जांच पर भी असर पड़ा। इस बीच मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक इंतजाम के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में बुधवार की देर रात केबल फॉल्ट होने से विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। कुछ देर के लिए वार्डों में अंधेरा हो गया। जेनरेटर से आपूर्ति शुरू की गई। बृहस्पतिवार को अस्पताल में शहर से लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों के करीब 1,884 लोग इलाज कराने पहुंचे। ओपीडी में मरीज पहुंचने लगे, लेकिन अंधेरा था। इसके बाद जेनरेटर से सप्लाई दी गई।
विज्ञापन

इस बीच कई बार कुछ देर के लिए बिजली आ और जा रही थी। इससे लोगों को असुविधा हुई। ब्लड जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराने और रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों की लाइन लग गई। यहां कार्य शुरू हुआ, लेकिन तकरीबन 12 बजे सर्वर फेल होने से ठप हो गया। कतार में खड़े लोग हो-हल्ला करने लगे। कर्मचारियों ने उन्हें शांत कराया। शुगर की जांच खाली पेट जांच के लिए लोगों को लौटना पड़ा। कुछ लोग भीड़ देखकर लौट गए।
उधर, डिजिटल एक्स-रे सेंटर में भी लोगों को इंतजार करना पड़ा। ओपीडी के पोर्टेबल डिजिटल कक्ष में भी कुछ देर तक कार्य बाधित रहा। कर्मचारियों ने पुराने फीडर से जोड़कर किसी तरह वैकल्पिक इंतजाम किया। डेढ़ बजे के बाद आपूर्ति शुरू हुई। इसके बाद कर्मचारियों तथा लाइन में खड़े मरीजों को राहत मिली।
कतार में खड़े मरीज व तीमारदार थक कर बैठे रहे जमीन पर
ब्लड जांच के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर लंबी लाइन लगी थी। काफी से देर से नंबर आने की प्रतीक्षा कर रहे लोग थक गए। कुछ महिलाएं व पुरुष जमीन पर बैठकर कार्य शुरू होने का इंतजार करने लगे। उन्हें बिना जांच कराए लौटने का भय भी सता रहा था, लेकिन कार्य शुरू होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
नेत्र जांच में हुई दिक्कत
नेत्र परीक्षण कक्ष में मरीजों की जांच करते समय कई बार बिजली आई और गई। इससे मरीजों को परेशानी हुई। वहीं, गड़बड़ी के कारण जांच के लिए लगे उपकरण काम नहीं कर रहे थे। एक उपकरण से जांच हो रही थी। जबकि दूसरे कर्मचारी अन्य एक कक्ष में मरीजों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन

कोट
केबल फॅाल्ट होने के कारण अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। जेनरेटर से कार्य किए गए। कुछ देर के लिए कार्य प्रभावित रहा। वैकल्पिक इंतजाम कर दिया गया है। साथ ही केबल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। उसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
-डॉ. एचके मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें