फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मछली मारने को लेकर बच्चों में हुए विवाद में वृद्ध महिला को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव में सोमवार देर शाम की घटना
विज्ञापन


- मौके पर पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और सीओ

- गांव का माहौल देर-रात तक रहा गर्म, सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव में मछली मारने के दौरान बच्चों में हुए विवाद को लेकर एक पक्ष ने घर में घुसकर एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, वृद्ध महिला की मौत की खबर गांव में लगते ही गांव का माहौल भी गर्म हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और सीओ पहुंच देर-रात तक जमे रहे।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव निवासी शैबुननिशा (60) पत्नी स्व. सलीम अली और बेचन अली के घर के बच्चे सोमवार शाम को कही मछली मारने गए थे। वहां बच्चों के बीच विवाद हो गया। बेचन अली के घर के बच्चे विवाद की बात आकर अपने परिजनों से बताई। इसी बात से नाराज होकर बेचन अली पक्ष के लोगों ने गोलबंद होकर शैबुननिशा के घर पर धावा बोल दिया और घर में घुसकर पिटाई कर दी। शैबुननिशा जमीन पर गिरकर तड़पने लगीं। घरवालों के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने शैबुननिशा को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची गांव वाले उग्र हो गए। सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। हालांकि देर-रात तक गांव का माहौल काफी गर्म था, हंगामा होता रहा। सुरक्षा के दृष्टिगत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मारपीट में महिला चोटिल हुई थी। मौत हो गई है।



बच्चों के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महिला के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी है। काफी चोट लगने से महिला की अस्पताल में मौत हो गई है। मौके पर स्थिति सामान्य है। सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में पुलिस फोर्स तैनात हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

-दीपक शुक्ला,सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें