फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराबी साले ने नशे में बहन और बहनोई को दांत से काट किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के स्थानीय चौराहे पर साले ने नशे में धुत होकर बहनोई और बहन को दांत से काट कर जख्मी कर दिया है। बीच बचाव में आए मां और दो भांजों की भी उसने पिटाई कर दी। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज नजदीक के अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन


रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी साबिर अली की शादी खुखुंदू के शेरवां बभनौली गांव में हुई है। साबिर खुखुंदू चौराहे पर किराए का कमरा लेकर रहता है। यहीं वह फल का ठेला लगाता है। जबकि साला अली अकबर देवरिया में रहता है। आरोप है कि सोमवार की रात को साला नशे में बहनोई साबिर के कमरे पर पहुंचा। वहां भांजे सलीम मोहम्मद से उलझ गया। सलीम वहां से हटना चाहा तब तक उसे मारने-पीटने लगा। बीच बचाव करने पहुंचे बहनोई साबिर को साले ने बाएं पैर में दांत से काट लिया। बहन मैमून निशा शोर मचाने लगी तो उसे भी हथेली पर काट लिया। भांजे सुहेल और मां किताबुन निशा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। विवाद के पीछे साले बहनोई के बीच रुपये का लेनदेन होना बताया जा रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर पड़ी है तो केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें