खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पकड़ी खास गांव में एक युवक ने शराब के नशे में धुत्त होकर सोमवार को दिनभर गांव में उत्पात मचाया। सुबह दस बजे से लेकर सायंकाल पांच बजे तक शराबी कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ किया। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी मोहन पांडेय को हिरासत में लेकर थाने चली आई। पुलिस ने मंगलवार को मोहन का शांतिभंग में चालान किया है। पकड़ी खास गांव निवासी मोहन पांडेय 28 मुंबई में रहकर ट्रक चलाते है। इधर, करीब डेढ़ माह से वह गांव आए हुए है। गांव वालों का आरोप है कि सोमवार को मोहन शराब पीकर गांव निवासी अशोक पांडेय का बाउंड्रीवॉल तोड़फोड़ करने लगा।