फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नशे में धुत युवक ने बाइक सवार के पेट में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

Thu, 01 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। देसी शराब की दुकान के पास नशे की हालत में एक युवक ने बाइक से बालपुर श्रीनगर चौराहे की ओर जा रहे युवक संतोष यादव (45) के पेट में चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के दूबे टोला गांव निवासी संतोष यादव (45) पुत्र स्व. रामवृक्ष बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे के करीब किसी काम से बाइक से बालपुर श्रीनगर चौराहे के तरफ जा रहे थे। अभी वह नगर पंचायत कस्बा में बिजली उपकेंद्र के समीप देसी शराब की दुकान के सामने तक पहुंचे थे कि नशे की हालत में थाना क्षेत्र के बालपुर गांव निवासी अमरजीत गुप्ता पुत्र अनिरुद्ध ने सड़क पर खड़े होकर उनकी बाइक को रोकने की कोशिश की। जब संतोष बाइक लेकर जाने लगे तो वह उनसे उलझ गया और अपनी जेब से चाकू निकालकर उनके पेट में घोंप दिया। जिससे संतोष सड़क पर गिर कर छटपटाने लगे। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को चाकू लगा है। आरोपी युवक नशे की हालत में था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें