राप्ती नदी में डूबने से शख्स की मौत
मदनपुर। कस्बा के गोला राप्ती तट स्थित सेमरा पुल के निकट बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के चौहट्टा वार्ड निवासी सुंदर लाल राजभर (55) का पैर फिसल जाने से नदी के गहरे पानी में चले गए। उनकी डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, वह नदी की ओर टहलने गए थे। उनका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चले गए। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।