फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग पर भड़के डीआरएम

विज्ञापन
भाटपार रानी रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण ।संवाद
विज्ञापन
ज्ञापन देने पहुचे व्यापारियों से मांगी प्लेटफार्म टिकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। डीआरएम रामाश्रय पांडेय शनिवार अपराह्न सीवान, मैरवा आदि रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने स्थानीय रेलवे स्टेशन भी रुके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन मास्टर कक्ष मे पहुंच कर ट्रेनों के संचालन के बारे में जानकारी ली। ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटर लाकिंग सिस्टम आदि के बारे मे जानकारी ली। ट्रेन संचालन रजिस्टर, शिकायत पंजिका आदि को देखने के बाद वे यात्री सुविधाओं के बारे मे प्लेटफार्म के बाहर निकले। इसी दौरान मौजूद लोगों ने नगर पंचायत प्रतिनिधि विजय गुप्ता के नेतृत्व मे व्यापारी बंद पड़े ट्रेनों के ठहराव की मांग तथा स्टेशन परिसर में नगर पंचायत की ओर से सुलभ शौचालय निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध की मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लोगों की भीड़भाड़ से निरीक्षण में बाधा उत्पन्न होने पर डीआरएम भड़क गए और व्यापारियों से मौके पर प्लेटफार्म टिकट की मांग करने लगे। ट्रेनों के ठहराव पर उन्होंने कहा कि आप लोग एमपी एमएलए से मांग कीजिए। ट्रेन ठहराव की मांग को उनकी ओर से रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां का आय कम है। इसलिए ट्रेनों का ठहराव संभव नहीं है। जिस पर व्यापारी नेता ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से दिक्कते गिनाने लगे। इससे नाराज होकर डीआरएम रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें