फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, फसलों के लिए फायदेमंद

Fri, 26 May 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आंधी से रुद्रपुर में गिरा पेड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शुक्रवार दोपहर तक तेज धूप के बाद मौसम बदल गया। चार बजे से हो रही बूंदाबांदी के चलते लोगों ने गर्मी से राहत महसूस किया। मौसम सुहाना होने के चलते आम जनजीवन भी पिछले कई दिनों से तेज धूप व लू के चलते जो दिक्कतें झेल रहा था, उससे सभी की परेशानी कम हुई। बारिश को मौसम वैज्ञानिक फसलों के लिए लाभदायक बता रहे हैं।
सोहनपुर क्षेत्र में आज बरसात होने की वजह से किसानों को जान मिल गई जहां गन्ना की फसल सूख रही थी धान का बीज डालने के लिए किसान चिंतित थे इसलिए किसानों खुशहाल नजर आ रहे हैं सोहनपुर से कैलाश यादव ,मनोज कुमार, रामाशीष का कहना है कि गन्ना को सिंचाई से लाभ नही मिल रहा था लेकिन अब राहत मिली है सिकहटा से विजय कुमार, रमेश मिश्रा, विभूति मिश्रा का कहना है कि आज की बरसात चेहरे पर रौनक ला दी है।
विज्ञापन

-
आंधी बारिश में गिरे पेड़, सड़कों पर जलभराव
फोटो समाचार।
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शुक्रवार को दोपहर बाद तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। नगर के बस स्टेशन से पुराना चौक रोड पर जलभराव से दुकानदारों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के कम्पोजिट विद्यालय रुद्रपुर परिसर स्थित नीम का विशाल वृक्ष आंधी में बीआरसी की चहारदीवारी पर गिर गया। घटना में कोई घायल नही हुआ। रुद्रपुर देवरिया मार्ग पर माहीगंज, बैरियाघाट और तिवई के निकट बिजली तार पर पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्र के शादी समारोह में लगे टेंट तेज आंधी में गिर गए। जिससे अफरा तफरी का माहौल रहा। हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। बिजली निगम के कर्मचारी बारिश समाप्त होने के बाद आपूर्ति बहाल करने में जुट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें