फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में टेंपो में दबा चालक, गैस कटर की मदद से निकाला गया शव

Sun, 24 Dec 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर के नौसड़ का रहने वाला था अखिलेश, सलेमपुर से सवारी छोड़कर लौट रहा था
विज्ञापन

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव मोड़ पर देर रात को हुआ हादसा


देवरिया गोरखपुर-देवरिया रोड पर शनिवार की रात में एक टेंपो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना तेज थी कि टेंपो का आगे और पीछे का हिस्सा आपस में चिपक गया और चालक उसके बीच में दब गया। एक घंटे प्रयास के बाद पुलिस ने गैस कटर की मदद से चालक के शव को बाहर निकाला।

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ निवासी 36 वर्षीय अखिलेश राय टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार को सुबह घर से टेंपो लेकर गोरखपुर के लिए निकले। देर शाम को उन्हें सलेमपुर के लिए रिजर्व सवारी मिली। रात में सवारी को छोड़कर वह सलेमपुर से गोरखपुर वापस आ रहे थे। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अखिलेश का शव उसी में दब गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से चालक को निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गैस कटर की मदद से टेंपो की कटिंग कर चालक के शव को बाहर निकलवाया। इसकी खबर मिलने पर घर वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रविवार को अखिलेश के भाई शैलेष राय रिश्तेदारों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि अखिलेश की एक पांच साल की बच्ची है। गौरीबाजार के इंस्पेक्टर दिनेश मिश्र ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ था। गैस कटर की मदद से टेंपो में दबे शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें