देवरिया। राप्ती नगर डिपो की बस की जांच गोरखपुर क्षेत्र के यातायात निरीक्षक (एटीआई) ने किया। इसमें दो यात्री बेटिकट मिले। इससे नाराज चालक व परिचालक अपने रिश्तेदारों की मदद से दूसरे दिन एटीआई की पिटाई कर दिए। गौरीबाजार पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी रुद्रपुर के रहने वाले हैं। रुद्रपुर के माहीगंज निवासी शेषनाथ साहू परिवहन निगम गोरखपुर क्षेत्र में सहायक निरीक्षक (एटीआई) हैं। 12 सिंतबर की रात घर जा रहे थे। गौरीबाजार चौराहे पर राप्ती नगर डिपो के चालक अजय कुमार यादव, परिचालक संजय यादव पहुंचे और एटीआई की पिटाई करने लगे। अजय बस मालिक का भांजा है। चालक और परिचालक इसलिए खफा थे कि एटीआई ने 10 सिंतबर को बस की चेकिंग की थी। गौरीबाजार थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद