फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित ट्रेलर ने तोड़ी दीवार, दो घायल

Mon, 03 Jun 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी
बरहज। कपरवार स्थित रुद्रपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने रविवार की देर रात तीन घरों की दीवार और टिनशेड तोड़ दिया। हादसे में वृद्ध महिला सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। रुद्रपुर की ओर से आ रहा ट्रेलर कपरवार पश्चिमपुरा के निकट अनियंत्रित हो गया। मोहल्ले के प्रभुदयाल प्रसाद, अशोक चौरसिया, शमशुद्दीन शाह के घर के सामने की दीवार और टिनशेड को क्षतिग्रस्त कर दिया। हुए हादसे में चालक के अलावा बाहर सो रही वृद्ध रंजना देवी (75) पत्नी प्रभुदयाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। रंजना देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें