बरहज। भलुअनी कस्बे में बरसात में लोगों को जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी। दो करोड़ 17 लाख से सीवरेज और जल निकासी के तहत 1400 मीटर नाली-नाला निर्माण कराए जाने की योजना है। इसको लेकर लोगों में हर्ष है। चेयरमैन देवेश कुमार और अधिशासी अधिकारी महेंद्र पांडेय ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर संजय चौबे, भोला चौबे, विजय श्रीवास्तव, छोटेलाल, गौरव, सेतु सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद