फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आठ पर दहेज हत्या का केस, पति गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के पगरा गांव में रविवार की शाम कमरे में छत के कुंडी से एक विवाहिता का शव लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भाटपाररानी थानाक्षेत्र के ग्राम मल्हना निवासी विद्यावती देवी पत्नी रामआशीष प्रजापति ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि उनकी बेटी कुमकुम प्रजापति का विवाह तरकुलवा थानाक्षेत्र के पगरा गांव निवासी छोटेलाल प्रजापति पुत्र स्व. रामदीन प्रजापति के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराली दहेज की खातिर उनकी बेटी को मारते-पीटते और प्रताड़ित करते रहते थे। इस बीच 23 जुलाई की शाम में ससुरालियों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और कमरे में छत के कुंडी से शव को लटका दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति छोटेलाल प्रजापति, सास मतुरानी देवी, ननद सोनमती, पानमती, किरन व सुनीता, जेठ प्रहलाद प्रजापति व जेठानी नाम अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक महिला की मां की तहरीर पर उसके पति समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें