फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या का केस

Sat, 30 Dec 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। चार दिन पूर्व विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के चिरईगोड़ा उर्फ रनिहयवा गांव निवासी बेचन ने अपनी बेटी सविता की शादी नौ मई 2022 को सदर कोतवाली क्षेत्र के मलकौली गांव निवासी गौतम के साथ की थी। 25 दिसंबर की रात को सविता का शव मिला। सविता का डेढ़ साल का एक बेटा है। पुलिस ने इस मामले में पति गौतम, सास सुगंधिम, हेमंद्र, ध्रुप, विक्रम, सूरज, धनंजय व एक अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें