फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की इस्लाम में कोई जगह नहीं: मौलाना महमूद

Sat, 28 Oct 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापपुर। क्षेत्र के भोपतपुरा गांव में शुक्रवार की रात आयोजित ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में मौलाना महमूद आलम कादरी ने कहा कि दहेज के लिए इस्लाम में कोई जगह नहीं है। इस्लाम में दहेज सरासर नाजायज है। उन्होंने कहा कि पैगंबर मुहम्मद ने अपनी बेटी की शादी में किसी तरह का दहेज नहीं दिया था। लिहाजा एक नेक बेटी ही असली दहेज है। इस्लामी कानून के मुताबिक और भारत की कानून के मुताबिक दहेज पर रोक है।बावजूद इसके यह बुराई फल-फूल रही है। मुस्लिम समाज के लोगों को दहेज व आर्केस्ट्रा जैसी बुराई को रोकने के लिए आगे आना चाहिए। मौलाना हाफिज अब्दुल हबीब ने कहा कि हर एक मुसलमान को कुरान पढ़ना, समझना और उस पर अमल करना चाहिए। कार्यक्रम में मौलाना अनीमूलमल हक व हाफिज रहमतुल्लाह ने भी तकरीर की। इस दौरान हाजी ईद मुहम्मद, संयोजक मु. आलिम, अलीजान, मन्नान, कलाम,डॉ. शमशुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें