फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने का आरोप
विज्ञापन

सलेमपुर। दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने के आरोप पर पुलिस ने मंगलवार शाम पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न आदि का केस दर्ज किया। आरोपी बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस कार्रवाई के बाद मामले की जांच सीओ भाटपाररानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

भटनी के पिपरा विठ्ठल गांव निवासी राजनाथ यादव की बेटी किरन की शादी बरियारपुर के जटमलपुर के राजेश के साथ 2017 में हुई। शादी के बाद से ससुराल वाले किरन को दहेज के लिए परेशान करने लगे। शिकायत पर दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हुआ। आरोप है कि इससे नाराज होकर पति ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। तभी से किरन पिपरा विठ्ठल में रह रही है। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम पति राजेश यादव, जेठ गुड्डू यादव, जेठानी साधना, ससुर कैलाश यादव, विंध्याचल यादव पर केस दर्ज किया है। एसओ डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें