फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। दहेज की रकम अधूरी होने की बात कह विवाहिता को परेशान करने पर पति समेत सात लोगों पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। पीड़िता चौथिया गांव की रहने वाली है। उसकी शादी मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में हुई थी। कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के चौथिया गांव निवासी सिंहासन प्रजापति की बेटी पूजा की शादी मऊ के कोपागंज निवासी आनंद से हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन विवाहिता को परेशान करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हुई। दो महीने पूर्व ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर पूजा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपनी मायके चौथिया में रह रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति आनंद, ससुर सुरेंद्र राम प्रजापति, जेठ अंकित कुमार, जेठानी रंजू देवी, ननद अंजली और देवर अभिषेक पर दहेज उत्पीड़न आदि का केस दर्ज किया है। प्रभारी एसओ दीपक कुमार ने बताया कि मामले में पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें