मईल। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की शादी के छह महीने बाद दहेज के लिए उत्पीड़न करने के मामले में तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का किया है। थाना क्षेत्र के मुरासो गांव निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि लगभग छह माह पहले मईल गांव में अपनी बहन की शादी किए थे, जिसको दहेज के लिए आए दिन परिवार के लोग उत्पीड़न करते थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोपाल यादव, राम बच्चन, श्रीराम, फूलमती, कुसुम, जयप्रकाश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की रही है।