फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति समेत सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Sat, 11 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
निबही में विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एक विवाहिता को पीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस पंजीकृत किया। घटना निबही गांव की है, हालांकि आरोपी पति इस समय विदेश रहना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के टेढ़ा स्थान वार्ड निवासी अतिकुल की बेटी साबिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक साल पहले उसकी शादी निबही गांव के अब्दुल शरीफ के बेटे आफताब आलम से हुई। शादी में ससुरालियों की मांग के मुताबिक दहेज भी दिया गया। शादी के बाद ससुराली उसके मानसिक रूप से जबरन कमजोर बताकर उत्पीड़न करने लगे। ससुराल में रहने के लिए वह रुपये की डिमांड करने लगे। रुपया नहीं देने पर महिला ने मारपीट का घर से निकाल देने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर पर पति आफताब आलम, ससुर अब्दुल शरीफ, सास शैरुन, देवर अबूबकर, हजरत उमर, ननद शबाना, फरजाना पर अभियोग पंजीकृत किया। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें