मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के फत्तेहबाग गांव निवासी नगमा परवीन पुत्री इशहाक शाह ने लार पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी सात साल पहले अजमल शाह पुत्र खलील शाह निवासी बरहज से हुई थी। कुछ दिनों तक ससुराल में सबकुछ ठीकठाक रहा। इसके बाद दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। पति के विदेश चले जाने के दौरानरे सास-ससुर ने लाठी-डंडे से पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के पति अजमल शाह, ससुर खलील शाह व सास नजिला खातून पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद