रुद्रपुर। पिड़रा गांव निवासी एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव की सुमन देवी ने तहरीर में बताया कि तीन साल पहले उनकी शादी धर्मेंद्र गौतम के साथ हुई। आरोप है कि शादी में ससुरालियों के मांगने के अनुसार दहेज दिया गया, अब ससुराल के लोग फिर दहेज मांग रहे हैं। महिला के मायके से दहेज की रकम नहीं मिलने पर मारपीट करते हैं। उन्होंने पिटाई कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला के पति धर्मेंद्र गौतम, सास, ससुर, जेठ सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। संवाद