फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विछोह का कारण बन सकता है संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर विकास खंड के धतुराखास स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में श्री गणेश महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति संशय विछोह का कारण बन सकता है। विश्वास अच्छे संबंध की नींव होती है। पति-पत्नी का प्रेम दूध और पानी की तरह होता है। जैसे दूध में मिलकर पानी भी दूध की तरह मूल्यवान हो जाता है, वैसे ही दूध को जब अग्नि पर रखकर पकाया जाता है तो पानी भाप बनकर जब उड़ता है तो दूध उफान मारकर अग्नि को बुझाने का प्रयास करता है। पति-पत्नी के बीच अगर संशय हो जाता है तो संबंध टूट जाते हैं। इस अवसर पर हरिनंदन मणि तिवारी, नरेंद्र मणि तिवारी, श्याम शंकर मणि तिवारी, राम चंद्र मणि तिवारी, अवधेश मिश्र अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें