फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कहीं मतदान प्रतिशत का बैंड न बजा दें शादियां

विज्ञापन
शादी वाली खबर में बातचीत स्वामी राजनारायणाचार्य
विज्ञापन
जिले की दो पालिका और पंद्रह पंचायतों के लिए चार मई को मतदान के दिन है सबसे तेज लग्न
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत न घटे, इसके लिए प्रशासन लोगों को कर रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद की दो नगर पालिका और पंद्रह नगर पंचायतों के लिए चार मई को मतदान होगा। चार को ही शुभ मुहूर्त होने के कारण जिले में करीब पांच सौ शादियां भी होंगी। ऐसे में शादियां कहीं होने वाले चुनाव प्रतिशत की बैंड न बजा दें। इसे लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। लोगों को शादी के साथ वोटिंग के लिए जागरूक कर रहा है।
चार मई को अति शुभ मुहूर्त होने के कारण शादी में जिले से हजारों लोग शामिल होंगे। दूसरी तरफ प्रत्याशियों के घरों और रिश्तेदारी में भी शादी है। प्रत्याशी समय निकाल कर प्रचार क भी पूरी तैयारी कर रहे हैं, पर उनकी प्राथमिकता मतदान करना और अधिक से अधिक कराना भी है। इसे लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है कि शादियां कहीं मतदान प्रतिशत को प्रभावित न कर दें। इसके चलते पिछले सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आला अफसरों ने बैठक भी की थी।
विज्ञापन

चार इस साल की सबसे तेज लग्न होने के कारण शहर के सभी मैरिज हाल बुक हैं। इसी रात स्वाति नक्षत्र शुरू हो जाएगा, जो विवाह के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसी कारण इस दिन शादियां अधिक हैं। लग्न होने के कारण प्रशासन भी लोगों को जागरूक कर रहा है कि मतदान प्रतिशत कम न हो। क्योंकि 2017 में निकाय चुनाव के दौरान महज 52 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान को लेकर मतदाताओं में भी उत्साह है। लोग कहते हैं कि शादी के साथ ही मतदान भी हमारी जिम्मेदारी है। शादी को लेकर लोग शहर के सभी मैरिज हाल और अधिकतर होटल बुक करा चुके हैं। इन शादियों में करीब चालीस हजार लोगों का सीधा जुड़ाव रहेगा। इसका असर चुनावी गणित पर भी पड़ सकता है, क्योंकि कई ऐसे परिवार हैं, जो शहर में मकान बनवाकर रहते हैं। इसमें कई लोग ऐसे हैं, जो अपने पैतृक गांव भी जा सकते हैं। जिसका सीधा असर मतदान पर पड़ सकता है।
-
मम्मी लड़ रहीं चुनाव, बेटी की शादी मतदान के दिन
फोटो
-नगर पालिका देवरिया की बसपा प्रत्याशी शांति देवी चुनाव मैदान में हैं। बेटी की शादी मतदान के दिन ही चार मई को है। घर पर शादी की तैयारी चल रही है। पति राजाराम चौहान और प्रत्याशी दोनों प्रचार में जुटे हुए हैं। इनके लिए दोनों जरूरी है। एक तरफ बेटी की डोली उठने सहित बरातियों का इंतजाम करना है तो दूसरी तरफ मतदान भी है। प्रचार के दौरान लोगों से खुद कह रही हैं कि लग्न तेज है, लेकिन मतदान भी बहुत जरूरी है।
शांदी देवी, निवासी मेहड़ा पुरवा

हमारा तो मतदान के दिन ही तिलक है। घर के लोग अभी से तैयारी में व्यस्त हैं। पर जिस तरह शादी जरूरी है, उसी तरह मतदान कर शहर की सही सरकार चुनना भी जरूरी है। पांच साल का सवाल है। हमने अपने दोस्तों से भी कहा है कि वोट जरूर डालें।
पंकज गुप्ता, तरकुलवा
-
मतदान के दिन हमारे घर बरात आएगी। पर हम लोग वोट भी देने जरूर जाएंगे। इसके लिए सभी को समय निकलना चाहिए। लोकतंत्र में मतदान किसी उत्सव से कम नहीं है। हम सभी को इसके लिए आगे आना होगा। धीरेद्र सिंह, कनकपुरा


जिन लोगों के घरों में शादियां हैं, उनके आने-जाने में कोई रोक टोक नहीं है। उन्हें चुनाव के कारण पुलिस परेशान नहीं करेगी। शादी की बरात वाले वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं है। शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस जुटी हुई है।
श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सदर

मतदान के दिन लग्न है। इसके लिए प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है कि अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़े, इसके लिए सभी बीएलओ और अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। वोटरों के घर समय से पर्ची भेजने का काम किया जाएगा। ताकि बूथ पर भटकना नहीं पड़ेगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में बताया गया है कि मतदान शत प्रतिशत कराया जाएं। जिन के घरों में शादी है, वह प्रयास करें कि सुबह ही जाकर मतदान करें।
विज्ञापन

गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय

शादी वाली खबर में बातचीत स्वामी राजनारायणाचार्य

शादी वाली खबर में बातचीत स्वामी राजनारायणाचार्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें