फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माध्यमिक स्कूली तहसील क्रिकेट में बीआरडी और महाराजा अग्रेसन की टीमों का दबदबा

Fri, 27 Sep 2024 08:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। माध्यमिक स्कूली अंडर-17 व अंडर-19 तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता बृहस्पतिपवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीआरडी इंटर कॉलेज के संयोजकत्व में आयोजित हुई। इसमें बीआरडी व महाराजा अग्रेसन इंटर कॉलेज की टीमों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-19 वर्ग में दो एवं अंडर-17 वर्ग में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-17 वर्ग में बखरा इंटर कॉलेज बखरा और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया के बीच में मैच खेला गया। इसमें महाराज अग्रसेन की टीम विजेता रही। वहीं बाबा राघव दास इंटर कॉलेज को बाई मिल गया। 17 वर्षीय बालक वर्ग का फाइनल बीआरडी इंटर कॉलेज और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें बीआरडी की टीम विजेता बनी। 19 वर्षीय बालक वर्ग का फाइनल बाबा राघव इंटर कॉलेज एवं बखरा इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें बखरा इंटर कॉलेज बखरा विजयी रही। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद़्घाटन कॉलेज के पूर्व क्रीड़ाध्यापक शिवेंद्र तिवारी व शैलेंद्र कुमार सैनी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रमेश सिंह, अवधेश सिंह, अमित कुमार, सत्येंद्र सिंह, क्रीडा प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें