फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुत्ते ने दो बच्चों पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी, देवरिया । लार के जमसड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम को दो बच्चों को आवारा कुत्ते ने काट लिया। दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गये। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ। कई बार कुत्तों ने बच्चों पर हमला किया। पर, प्रशासनिक स्तर से आवारा कुत्तों को पकड़ने का कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जमसड़ा गांव और आसपास के इलाके में कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे है। सड़क पर घूमने वाले कुत्ते इतने खूंखार है कि उनसे बच पाना आसान नहीं है। जमसड़ा गांव में शुक्रवार शाम को मनोज का सात साल का बेटा आयुष कुमार और संजय का बेटा श्रेयांश घर से कुछ दूरी पर दोनों खेल रहे थे। इसी बीच वहां एक कुत्ता पहुंचा। दोनों को दौड़ा लिया। बच्चे छिपने के लिए भागे। पर, कुत्ते ने हमला बोल दिया। बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो कुत्ता भाग गया। हमले से दोनों बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले गांव के रितेश कुमार 10 वर्ष को कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के आतंक से ग्रामीण परेशान है। लोगों ने कुत्ते को पकड़वाने की मांग भी की है। इसी तरह धमौली, पिंडी, तिवारीपुर, अजना आदि गांवों में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान है। इस लोगों ने बताया कि कई बार कुत्तों की वजह से सड़क हादसे भी हो चुके हे। कई लोगों को अपना शिकार बना चुके है।





इस महीने चार सौ बच्चे हुए कुत्तों के हमले



देवरिया। मेडिकल कालेज के रिकार्ड में कुत्तों के काटने के सितंबर महीने में 24 सौ मामले सामने आये। यह सभी एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) लगवाने पहुंचे है। इसमें करीब चार सौ बच्चों है। ज्यादातर बच्चे ग्रामीण इलाके के हैं। बच्चों पर खेलते समय ही कुत्ते ने हमला किए है।
विज्ञापन






कुत्ते के काटने से हो चुकी है एक बच्चे की मौत

देवरिया। 16 अगस्त को भटनी के उसका गांव में विशाल सिंह अंडा फार्म पर कन्नौज के रहने वाले नीरज कुमार अपनी पत्नी किरन व बच्चे के साथ रहकर दो महीने से मजदूरी करते हैं। उनके 11 माह के बेटे लल्ला को चारपाई पर सोते समय कुत्ता उठा ले गया और नोंच कर मार डाला था। इसके पहले छपिया जयदेव गांव में एक बच्चों पर कुत्ते ने हमला कर दिया था। जिसका इलाज दस दिनों तक गोरखपुर मेडिकल कालेज में चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें