फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों से अधिक फीस वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों से अधिक फीस वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

देवरिया। कोविड मरीजों से निर्धारित दर से अधिक फीस वसूलने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। विभिन्न जगहों से आ रहीं शिकायतों को देखते हुए आयुक्त गोरखपुर ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। मंडल स्तर पर अपर आयुक्त न्यायिक प्रथम की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। यह समिति निजी अस्पतालों एवं प्रयोशालाओं की ओर से निर्धारित दर से अधिक फीस लिए जाने की शिकायतों की जांच करेगी तथा अपनी आख्या शिकायत प्राप्ति के 24 घंटे में उपलब्ध कराएगी। समिति में अध्यक्ष अपर आयुक्त न्यायिक प्रथम गोरखपुर मंडल के अलावा संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर एके गर्ग, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर एनके पांडेय व उपायुक्त स्टांप गोरखपुर रामानंद सिंह सदस्य नामित किए गए हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि निजी अस्पताल शासन की ओर से निर्धारित दर से अधिक फीस वसूलते हैँ तो इसकी शिकायत समिति के अध्यक्ष के व्हाट्सअप नंबर 9648305681 या ईमेल आईडी commgor@nic.in पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें