फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली पर डॉक्टरों, चिकित्सा शिक्षकों व कर्मियों की छुट्टी निरस्त

Tue, 07 Mar 2023 07:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑन काॅल 24 घंटे रहेंगे सभी विभागों के चिकित्सक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। होली पर मेडिकल कॉलज के चिकित्साधिकारियों, चिकित्सा शिक्षकों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। वहीं रंग से बीमार व दुर्घटना में घायल लोगों के इलाज के लिए इंतजाम किए गए हैं। अपरिहार्य व विशेष परिस्थितियों में अवकाश जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद स्वीकृत किया जाएगा। होली के दिन ओपीडी बंद रहेगी।
होली पर रंग-गुलाल खेलते समय बीमार होने तथा दुर्घटना में घायल व अन्य बीमार काफी संख्या में इलाज कराने इमरजेंसी पर पहुंचते हैं। इसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने त्योहार के दिन उपचार की व्यवस्था की है। इमरजेंसी पर तीनों शिफ्ट में चिकित्सक, जूनियर रेजिडेंट, पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य कर्मी तैनात रहेंगे। यहां आंख के ड्राॅप, स्कीन, चोट, दर्द की दवा व इंजेक्शन, मरहम-पट्टी सहित अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा 20 बेड का वार्ड तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चिकित्सकों की लगेगी ड्यूटी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के चिकित्सक मंगलवार से बृहस्पतिवार तक आन काल उपलब्ध रहेंगे। इसके ड्यूटी लगा दी गई है। मंगलवार मेडिसिन विभाग के डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. केके सिंह, सर्जरी के डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनवर, नेत्र विभाग के डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. अदिती, आर्थोपेडिक के डॉ. एसके सिंह, डॉ. अक्षय त्रिपाठी, ईएनटी के डॉ. दयाशंकर सिंह, डॉ. अविनाश वरूण, बुुधवार को डॉ.रणधीर सिंह, डॉ. मनीष सिंह, सर्जरी के डॉ. राकेश कुमार, डॉ. ताहिर, नेत्र विभाग के डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. अदिती, आर्थोपेडिक के डॉ. एसके सिंह, डॉ. इरशाद, ईएनटी के डॉ. संतोष, डॉ. अविनाश वरुण तथा बृहस्पतिवार को डॉ. सिराजुद्दीन, डॉ. केके सिंह, सर्जरी के डॉ. मानवेंद्र, डॉ. अनवर, नेत्र विभाग के डॉ. एसके सिंह, डॉ. अदिती, आर्थोपेडिक के डॉ. एसके सिंह, डॉ. अक्षय त्रिपाठी, ईएनटी के डॉ. दयाशंकर सिंह, डॉ. अविनाश वरुण ऑनकाल उपलब्ध रहेंगे। वहीं चर्म रोग विभाग के डॉ. अजीत पाल, डॉ. सुधा चौधरी व डॉ. राजन कुमार तथा मानसिक रोग विभाग की डॉ. रीतिका दिवान व डॉ. अशोक गुप्ता तीनों दिन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें