देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। एक महिला डॉक्टर निर्धारित पोशाक में ड्यूटी करती नहीं मिलीं। इस पर सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने उन्हें चेतावनी दी। वहीं, वार्डों में खाली पड़े कुछ बिस्तरों पर चादरें अस्त-व्यस्त मिलीं। कई मरीजों के पास निर्धारित संख्या से अधिक तीमारदार भी मौजूद थे। इन कमियों को देखकर सीएमएस ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही वार्डों में बेहतर सफाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी। संवाद