देवरिया। डीएम दिव्या मित्तल ने बुधवार को दो उपजिलाधिकारी और एक अतिरिक्त उप जिलाधिकारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। उन्होंने स्थानांतरित उपजिलाधिकारी को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। रुद्रपुर तहसील में तैनात उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा को देवरिया सदर में तैनाती की गई है। देवरिया सदर के उप जिलाधिकारी विपिन द्विवेदी को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं अतिरिक्त उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात हरिशंकर लाल को रुद्रपुर तहसील का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।