फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: योजनाओं की खराब प्रगति पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी को डीएम ने दी चेतावनी

Thu, 07 Sep 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति ठीक नहीं हैं। बुधवार को समीक्षा के दौरान सच्चाई सामने आने पर डीएम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह को फटकार लगाई। कहा कि यही स्थिति रही तो आपको प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखेंगे। समीक्षा में जिलाधिकारी ने श्रमिक पंजीयन, लेबर सेस धनराशि कम जमा होने तथा अधिष्ठान पंजीयन की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से उनके द्वारा लेबरसेस की जमा धनराशि का विवरण लिया जाए तथा श्रमिक पंजीयन बढाने के लिए शिविर लगाकर कार्य किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में भी अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि सभी विभागों मे संविदा एवं आउटसोर्सिंंग के तहत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी व वाहन चालकों आदि का विवरण प्राथमिकता के साथ लिया जाए और उन्हें इस योजना से जोड़ा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई सोभनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें