फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम ने भूमि विवाद का कराया निस्तारण

Mon, 18 May 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के बंजरिया शुक्ल पहुंचकर वर्ष 2020 से लंबित भूमि विवाद का मौके पर निस्तारण कराया। बंजरिया शुक्ल गांव निवासी शोभा देवी पत्नी स्वर्गीय अजय निषाद ने जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उनकी भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम स्वयं नायब तहसीलदार हरि प्रसाद, कानूनगो रविंद्र तथा लेखपाल प्रशांत राय के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व विभाग की टीम से स्थलीय जांच कराई तथा दोनों पक्षों से जानकारी लेने के बाद मामले का निस्तारण कराया।
सुनवाई के दाैरान अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें