फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हाईकोर्ट के निर्देश पर पैमाइश कराने पहुंचीं डीएम

Sat, 06 Sep 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। खुरवरिया उत्तर गांव में चल रहे पोखरी के विवाद के मामले में समय से निस्तारण नहीं होने पर पीड़ित ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने डीएम को टीम गठित कर पैमाइश कर मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया है। जब यह आदेश डीएम कार्यालय तक पहुंचा तो मामले ने तूल पकड़ लिया। एसडीएम भाटपाररानी दो दिन से गांव में पहुंचकर पैमाइश व कब्जा से बेदखल करने की कार्रवाई में जुटे हुए थे। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे डीएम दिव्या मित्तल ने खुरवरिया उत्तर पहुंचकर पैमाइश का निरीक्षण किया। एसडीएम रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि पैमाइश कर ली गई है। हाईकोर्ट में जवाब लगा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें