देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बीडीओ लार को आईजीआरएस के एक प्रकरण मेंं लापरवाही बरतने चेतावनी दी है।
शिकायतकर्ता बरडीहा निवासी परशुराम ने चकरोड को काटकर संकरा किए जाने तथा उसे पुनः बनवाए जाने के संबंध में शिकायत की गई थी।
बीडीओ ने प्रकरण को सीमांकन कराए जाने के अनुरोध के साथ एसडीएम को रिपोर्ट भेजी थी। डीएम ने पाया कि प्रकरण का निस्तारण तथ्यों के अनुरूप नहीं है। लेखपाल के माध्यम से मौके की पैमाइश कराकर चकरोड की स्थिति स्पष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा सकती थी। संवाद