फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हॉस्पिटल के पीछे से सड़क बनवाने के निर्देश

Wed, 01 May 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
50 बेड के फील्ड हॉस्पिटल का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो समाचार
राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के प्रयास से 50 बेड का हॉस्पिटल बनकर तैयार
नए भवन में जल्द शुरू होगा मरीजों का इलाज, तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बनकर तैयार 50 बेड के फील्ड हॉस्पिटल का मंगलवार को डीएम अखंड प्रताप सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम गिरीश कुमार झा को कैंपस के बीच की सड़क को बंद कराकर हॉस्पिटल के पीछे से चौड़ी सड़क बनवाने के निर्देश दिए। ताकि नए और पुराने हॉस्पिटल को एक कैंपस में किया जा सके। हालांकि, इस सड़क को हॉस्पिटल के पीछे से निकलवाने के लिए वार्ड के सभासद शहवाज आलम ने पहले ही एसडीएम को पत्र भेजा था।
उप्र-बिहार का बॉर्डर होने के चलते स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का तांता लगा रहता है। यहां रोजाना 500 से 700 मरीज इलाज कराने आते हैं। लेकिन, सुविधा का अभाव होने के चलते अधिकांश मरीजों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जाता है। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के प्रयास से सलेमपुर हॉस्पिटल के पीछे खाली भूमि पर 50 बेड का फील्ड हॉस्पिटल बनकर तैयार है। डीएम अखंड प्रताप सिंह मंगलवार की शाम करीब चार बजे सीएमओ डॉ. राजेश झा, एसडीएम गिरीश कुमार झा, नायब तहसीलदार गोपालजी, सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल कुमार, सीओ दीपक शुक्ला, कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बनकर तैयार 50 बेड के फील्ड हॉस्पिटल पर पहुंचे। जहां गहनता से जांच करते हुए जर्जर भवनों को तोड़वाकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 बेड हॉस्पिटल का अवलोकन किया। उन्होंने दोनों हॉस्पिटल के बीच से निकलने वाले रास्ते को बंद कराकर हॉस्पिटल के पीछे उत्तर दिशा से चौड़ी सड़क बनवाने के निर्देश दिए। कहा कि अगर सड़क पीछे से निकल जाएगी तो नए और पुराने हॉस्पिटल की बिल्डिंग का एक कैंपस हो जाएगा। इससे मरीजों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें