देवरिया। डीएम दिव्या मित्तल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रादेशिक प्रबंधक (गैस), भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड व ईओ संजय तिवारी के साथ बैठक की। जिले के विभिन्न निकाय क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन के निर्माण एवं विस्तारीकरण के संबंध में आ रही कठिनाइयों को दूर किए जाने पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने आ रही कठिनाइयों को कैसे दूर किया जाय इस पर सबसे विचार व सहमति ली। इस संबंध में उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। गैस पाइन लाइन को लेकर शहर में चल रही खुदाई के बाद छोड़ दिए जा रहे गड्ढे व सड़क की सही ढंग से मरम्मत नहीं होने पर डीएम ने नराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने ईओ की उपस्थिति में बीपीएल के अधिकारियों व कर्मियों को कार्य पूरा होने के बाद गड्ढे को भरते हुए पूर्व की भांति सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।