फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम ने लोगों से की गीला और सूखा कचरा अलग रखने की अपील

विज्ञापन
भटनी के घांटी खास गांव में कूड़ा निस्तारण सयंत्र केंद्र का निरीक्षण करते डीएम
विज्ञापन
फोटो समाचार 18 डीईओ 153
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घांटी बाजार/भटनी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को घांटी खास गांव में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण संयंत्र केंद्र का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने लोगों से गीला और सूखा कचड़ा अलग-अलग रखने की अपील की। इसके बाद घांटी खास गांव में चल रहे विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर जिम्मेदारों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कही। वहीं गोशाला पहुंचकर पशुओं के रखरखाव व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने गांव में विवाह भवन के निर्माण की मांग की। उन्होंने ग्राम प्रधान से प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।
भटनी ब्लॉक के घांटी खास गांव में जिलाधिकारी अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। घांटी खास के मिर्जापुर टोले पर 44 लाख की लागत से बन रहे कूड़ा निस्तारण संयंत्र केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता बरतने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान अभिमन्यु यादव से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। प्रधान ने एक माह में कार्य पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद अस्थायी गोशाला में पशुओं की संख्या की जानकारी ली। गोशाला कर्मचारियों ने 39 पशु होने की बात बताई। आसपास की ग्राम पंचायत से कितने धन गोशाला के लिए आ रहे हैं, और उनको कहां खर्च किया गया है, इस बारे में भी जिलाधिकारी ने जानकारी ली।
ग्रामीणों के विवाह भवन बनाने की मांग करने पर प्रधान को निर्देश देते हुए प्रस्ताव बना कर भेजने को कहा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे को अलग करके गांव में जगह-जगह बने कूड़ा केंद्र पर ले जाकर रखें, ताकि वहां से वाहन से कूड़ा संयंत्र केंद्र पर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने गांव में हुए विकास कार्यों में हुए खर्च की जानकारी मांगी और धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिम्मेदारों से विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी संकल्प शर्मा, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीसी राजेश मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें