देवरिया। राघव नगर स्थित स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल पर सुबह सात बजे मतदान करने के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा, एडीमए गौरव श्रीवास्तव के साथ मतदेय स्थलों के भ्रमण पर निकल गए। उन्होंने चंद्रशेखर इंटर काॅलेज गौरीबाजार, सतासी इंटर काॅलेज रूद्रपुर, मतदान केंद्र पंचायत घर मदनपुर, बरहज ब्लाॅक स्थित मतदान केंद्र, लार, मदनमोहन मालवीय डिग्री काॅलेज भाटपाररानी का निरीक्षण किया। मतदान कार्मिकों को शांति पूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्देशित किया। संवाद