फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीजे पर फरमाइशी गीत के लिए मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, एक व्यक्ति के तमंचा लहराने पर मची भगदड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। बरात में डीजे पर फरमाइशी गीत पर डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक व्यक्ति के तमंचा लहराए जाने पर भगदड़ मच गई। दोनों पक्ष के बीच मारपीट में छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षो की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवा पांडेय गांव में मोहन यादव के बेटी की बारात 12 जून को नगर पंचायत के भठवा धरमपुर से आई थी। रात करीब 12 बजे शादी की रस्म चल रही थी। इसके चलते डीजे भी बंद कर दिया गया। इसे लेकर गांव के कुछ लोग गोलबंद होकर दरवाजे पर आ गए और डीजे को चालू कराने लगे। घर के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें भाटपाररानी थाना क्षेत्र के रूचापार गांव निवासी विजय यादव पुत्र काशी घायल हो गया। शोर सुनकर नंदलाल तथा पूनम देवी दौड़कर बीच-बचाव करने लगी तो मनबढ़ों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने विशाल यादव, वकील, अरुण, बिटटू व विजय के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के विशाल यादव ने तहरीर देकर बताया कि वे अपने चाचा वकील के साथ बारात में भोजन करने गए थे। इसी बीच कुछ बाराती उन्हें मारपीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मोहन, अमित, रंजीत, नंदू सहित कुछ अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें