फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया में सड़क किनारे मिला दीवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 31 Jan 2024 12:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

खुखुंदू थाना क्षेत्र के महूई संग्राम गांव निवासी मार्केंडेय मिश्रा (52) पुत्र राजकुमार मिश्रा बस्ती जिला में उत्तर प्रदेश पुलिस के दीवान पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को ससुराल मनिहारी और बगल के गांव सिसवा दीक्षित में एक रिशतेदार के घर शादी थी। जिसमें शमिल होने अपनी पत्नी पुष्पा के साथ आए थे।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के सिसवा दीक्षित गांव के बाहर दीवान का बुधवार की सुबह शव मिला। मृतक मंगलवार की रात अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

खुखुंदू थाना क्षेत्र के महूई संग्राम गांव निवासी मार्केंडेय मिश्रा (52) पुत्र राजकुमार मिश्रा बस्ती जिला में उत्तर प्रदेश पुलिस के दीवान पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को ससुराल मनिहारी और बगल के गांव सिसवा दीक्षित में एक रिशतेदार के घर शादी थी। जिसमें शमिल होने अपनी पत्नी पुष्पा के साथ आए थे।

 बुधवार की सुबह उनका शव सिसवा दीक्षित गांव के बहार सड़क किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुष्पा ने उनकी पहचान की। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

 मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नही दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें