फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दौड़ में दिव्या को प्रथम स्थान

Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। बुधवार को 68वीं तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग शुरुआत हुआ। डुमरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना खेल मैदान में प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। क्रीड़ाधिकारी अजित कुमार, हरिओम मिश्र, विजय प्रकाश, रामजी, विनोद कुमार यादव, जय कुमार राव, भानसिंह पटेल, रोहित कुमार, राजेश सिंह, अवधेश शर्मा, अवधेश सिंह, जवाहर प्रसाद, राजन दुबे, सपना श्रीवास्तव, इजहार, सत्येंद्र कुमार सिंह, मेराज की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दम दिखाया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम व अर्चना द्वितीय, 400 मीटर में दिव्या प्रथम व अदिति द्वितीय रही। 14 वर्ष वर्ग में 200 मीटर में अतिया प्रथम व प्रीति द्वितीय, 400 मीटर में अंकिता प्रथम व निक्कू द्वितीय, 800 मीटर में महिमा प्रथम व संजना द्वितीय स्थान पर रही। 17 वर्ष बालक वर्ग में 800 मीटर में अमन सिंह प्रथम व अभिषेक द्वितीय रहे। लंबी कूद में बालिका वर्ग के तहत आतिया प्रथम और नंदिनी द्वितीय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें