फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीनियर पुरुष क्रिकेट-फुटबाल के लिए मंडल ट्रायल से चुनी जाएगी टीम

Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबाल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मंडल ट्रायल 11 दिसंबर को होगी। सीनियर महिला फुटबाल के लिए गोरखपुर मंडल की टीम 12 दिसंबर को चुनी जाएगी।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि आगामी पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय तीन प्रतियोगिता के लिए सीधे मंडलीय ट्रायल से गोरखपुर मंडल टीम का चयन होगा। 15 से 22 दिसंबर तक गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबाल एवं 15 से 21 दिसंबर तक कानपुर में सीनियर पुरुष स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इन दोनों प्रतियोगिता के लिए 11 दिसंबर को मंडल ट्रायल गोरखपुर में होगा। 28 दिसंबर से चार जनवरी तक बस्ती में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 12 दिसंबर को गोरखपुर में सीधे मंडल ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि जिले के स्कूल-कॉलेज के प्रधानाचार्य इसमें अपने सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को भेज सकते हैं। मंडल ट्रायल के समय उन्हें आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें