फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जन सुविधाओं का टोटा तो कहीं सुरक्षा रानकों की अनदेखी, जांच में 13 पेट्रोल पंपों पर मिली गड़बड़ी

Tue, 16 May 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर पेट्रोल पंपों पर अधिकारियो ने की सघन जांच।संवाद
विज्ञापन
- जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम का गठन कर पेट्रोल पंपों की हुई सघन जांच
विज्ञापन

- स्टॉक अभिलेख, अग्निशमन लाइसेंस व जन उपयोगी सुविधाओं की कमी, 11 पेट्रोल पंपों को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी हावी है। यह न जन सुविधाओं का ख्याल रख रहे न ही सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सभी तहसीलों में की गई जांच के दौरान 13 पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी पाई गई। इसमें 11 पेट्रोल पंप संचालकों को जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के वाहन में निशुल्क हवा भरना, पेयजल, शौचालय की सुविधा प्रदान करना अनिवार्य है। ज्यादातर पंप संचालक यह सुविधाएं ग्राहकों को मुहैया नहीं कराते। हवा की मशीन खराब रहती है। पेयजल की सुविधा भी नहीं मिल पाती। शौचालय का इस्तेमाल सिर्फ पंप कर्मचारी ही करते हैं। ग्राहकों के लिए उन पर ताला जड़ा होता है। इन शिकायतों को देखते हुए मंगलवार को 26 पेट्रोल पंपों की जांच की गई। इस दौरान दो पेट्रोल पंपों के स्टॉक अभिलेखों में कमी पाई गई, पांच पंपों पर अग्निशमन लाइसेंस न होने तथा छह पेट्रोल पंप पर ग्राहक सुविधाओं की कमी मिली।
विज्ञापन

-
पेट्रोल पंपो पर मिले गड़बड़ी तो इनसे करें शिकायत
जिला पूर्ति अधिकारी मोबाइल नंबर: 7839564663
सेल्स अफसर, एचपीसीएल: 9915716689
सेल्स अफसर, आईओसी: 9415019179
सेल्स अफसर, भारत पेट्रोलियम: 8297100274
-
सदर तहसील में दो टीम ने की जांच
देवरिया सदर में जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया। पहली टीम में एसडीएम सौरभ सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ निरीक्षक बाट माप अशोक कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक प्रमोद पांडेय शामिल थे। दूसरी टीम में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट मंजूर अहमद व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी फणीश्वर त्रिपाठी थे। सलेमपुर में जांच एसडीएम अरुण वर्मा व सप्लाई इंस्पेक्टर श्रीनारायण व बांट माप निरीक्षक पीयूष कुमार ने की। बरहज में जांच एसडीएम योगेश कुमार व पूर्ति निरीक्षक अख्तर सगीर ने रुद्रपुर में एसडीएम ध्रुव शुक्ला व सप्लाई इंस्पेक्टर अभय नारायण लाल तथा भाटपाररानी में एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार ने सघन जांच की।
विज्ञापन

-
स्टॉक अभिलेखों में कमी
महंत फीलिंग, लार
बाबू रामेश्वर सिंह एचपी लार

नहीं मिले अग्निशमन के लाइसेंस
यूनाइटेड ऑटोमोबाइल देवरिया सदर
राज फिलिंग सेंटर देवरिया सदर
कंसल ऑटोमोबाइल देवरिया सदर
मित्तल ऑटोमोबाइल देवरिया सदर
स्टार फिलिंग स्टेशन देवरिया सदर

यहां ग्राहक सुविधाओं का टोटा
सांई ऑटोमोबाइल देवरिया सदर
कंसल ऑटोमोबाइल देवरिया सदर
यूनाइटेड ऑटोमोबाइल देवरिया सदर
विकास ट्रेडर्स देवरिया देवरिया सदर
देवी किसान सेवा रुद्रपुर
हमारा पंप, रुद्रपुर

कोट
सभी तहसीलों में 26 पेट्रोल पंप की जांच कराई गई है। इसमें 13 पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी पाई गई है। 11 को नोटिस दिया गया है। किसी भी पंप पर घटतौली एवं तेल की डेंसिटी से जुड़ी शिकायत नहीं मिली है। इस प्रकार के जांच अभियान नियमित चलाए जाएंगे। - जितेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें