देवरिया। सिचाई संघ उत्तर प्रदेश के जिला इकाई का चुनाव बुधवार को गहमागहमी के बीच नलकूप अनुरक्षण खंड कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इसमें दीपक यादव ने सर्वाधिक 80 मत पाकर अध्यक्ष पद पर चुने गए। दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी सत्यप्रकाश गौड़ को 59 मत मिले। मंत्री पद पर इंद्रदेव कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार व संप्रेक्षक पद पर मनीष कुमार शाह चुने गए। मतदान एवं आए परिणाम के बाद घोषित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया।