फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीएम किसान योजना के शिकायत निस्तारण में जनपद अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल में आया पहला स्थान, प्रदेश में पांचवां रैंक
विज्ञापन

- 502 ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष शिविर में आए 23,092 आवेदन, 18,094 का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पीएम किसान कैंप में प्राप्त शिकायतों के सबसे अधिक निस्तारण वाले 10 जनपदों में देवरिया प्रदेश में पांचवें स्थान पर चल रहा है। जनपद कनौज प्रथम, मुजफ्फरनगर दूसरे, लखनऊ तीसरे, मिर्जापुर चौथे स्थान पर है। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग व राजस्व सहित अभियान में जुटे समस्त विभागों के अधिकारियों और कार्मिकों को बधाई दी व शीर्ष तीन जनपदों में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से किसानों को 6000 प्रति वर्ष दिए जाते हैं। डीएम ने विशेष शिविर में अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत संतृप्तीकरण अभियान में अब तक 502 शिविर आयोजित किया जा चुका है। आयोजित शिविरों में ई-केवाईसी, भूमि अभिलेख अंकन, आधार सीडिंग, ओपेन सोर्स पंजीयन, नया ओपेन सोर्स पंजीकरण व अन्य समस्याओं से संबंधित कुल 23092 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 18094 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें