देवरिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय की ओर से 23 से 28 अक्तूबर तक झांसी में प्रदेश स्तरीय सीनियर वर्ग की हाॅकी प्रतियोगिता होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेट हॉकी में प्रतिभाग के लिए जिले की टीम 16 अक्तूबर को चुनी जाएगी। 17 अक्तूबर को गोरखपुर में मंडल ट्रायल के बाद गोरखपुर मंडल की फाइनल टीम चुनी जाएगी। जिले के स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्य भी ट्रायल में अपनी टीम भेज सकते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी अपने साथ आधार व आयु के लिए हाईस्कूल का प्रमाण पत्र लेकर आएगा।